फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway Minister visit being seen from the perspective of Lok Sabha elections

UP: लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखा जा रहा रेल मंत्री का दौरा, कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल गए प्रभारी मंत्री

Wed, 09 Nov 2022 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

Saharanpur News : रेल मंत्री का दौरा लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं प्रभारी मंत्री कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल गए।

विज्ञापन
Railway Minister visit being seen from the perspective of Lok Sabha elections
सहारनपुर दौरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा सीटों पर फतह के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अभी से ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। प्रभारी मंत्री अश्विनी वैष्णव जिले में दूसरी बार आकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल गए। दो दिवसीय प्रवास में जिले में रहकर जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश हुई। रेल संबंधी घोषणाओं से सहारनपुर, कैराना और मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ने का प्रयास है।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट पर ‘हाथी’ की चिघाड़ से हाजी फजलुर्रहमान से भाजपा के राघव लखन पाल करीब 22 हजार मतों से सीट गंवा बैठे थे। इस बार भाजपा इस सीट को गंवाना नहीं चाहती। लोकसभा चुनाव करीब डेढ़ साल बाद है, लेकिन भाजपा प्रबंधन ने हारी सीटों को कब्जे में करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2014 के बाद यहां फिर से कमल खिलाना चाहती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर जिले का प्रभार है। जुलाई के बाद उनका दूसरी बार जिले में दो दिन का प्रवास इसी कड़ी का हिस्सा है। कुछ दिन पहले सपा छोड़ बसपा का दामन थामने वाले कद्दावर नेता इमरान मसूद भी भाजपा की राह में मुश्किलें बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


वहीं रेल मंत्री ने कैराना सांसद के पैतृक गांव दूधली में पहुंचकर जाति समीकरण साधने की कोशिश की। चुनाव में मजबूती के लिए देवबंद एवं रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मन को टटोला और चुनाव में पूरी उर्जा के साथ चुनाव में डटने का मंत्र फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अमित शाह की पहली पसंद सहारनपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सहारनपुर सीट पहली पसंद है। रेल मंत्री को इस जिले का प्रभार देना भी शाह की देन मानी जाती है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े मां शाकंभरी देवी एवं देवबंद में त्रिपुरा मां बाला सुंदरी के सिद्धपीठ मंदिरों की मान्यता देश दुनिया में है। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले गृह मंत्री मां शाकंभरी देवी के नाम से विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की नींव रखीं थी। वह चालू हो चुका है। रेल मंत्री द्वारा देवबंद स्टेशन को विश्व स्तरीय आधुनिक बनाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें

देवबंद में सुपर फास्ट का ठहराव तुरंत लागू करा दिया
रेल विकास के लिए कई योजनाओं को जिले में लागू कराने के लिए लोगों ने उन्हें प्रस्ताव दिए। उन्होंने देवबंद में सहारनपुर-दिल्ली सुपर फास्ट का ठहराव उसी दिन तुरंत लागू करा दिया। संगम एक्सप्रेस के मेरठ से सहारनपुर तक विस्तार के बारे में बताया कि आने वाले दिनों में इस ट्रेन का शेड्यूल नहीं बैठा तो यहां से प्रयागराज तक दूसरी ट्रेन का संचालन कराएंगे। शामली लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सहारनपुर तक बढ़ाने की मांग है। मंत्री ने रामपुर मनिहारान स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की वादा किया। मंत्री ने हर मीटिंग में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर मोदी सरकार लाने का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला

जिले में रेलवे का 134 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया
रेल मंत्री ने सहारनपुर जनपद में रेल के विकास के लिए 134 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराया है। 40 करोड़ में टपरी स्टेशन का विस्तारीकरण हुआ। देवबंद स्टेशन के लिए 23 करोड़ देने की घोषणा की गई। सहारनपुर स्टेशन के लिए 4.5 करोड़, मेमू शेड के लिए 30 करोड़, लोको शेड के लिए 20 करोड़, ड्रेनेज के लिए 6.5 करोड़, लकड़ी के पुल के स्थान पर नए पुल के लिए 7.5 करोड़, ढमोला की पुलिया निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed