फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway General Manager inspected the station

Saharanpur News: रेल महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 12 May 2023 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Railway General Manager inspected the station
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे जीएम शोभन चौधरी
सहारनपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर होने वाले प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे रहकर वह स्पेशल ट्रेन से दिल्ली की ओर रवाना हो गए। इस दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने की कवायद चल रही है। बृहस्पतिवार को रेल महाप्रबंधक शोभन चौधुरी जोनल अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर करीब दो बजे पहुंचे। इस दौरान महाप्रबंधक ने सबसे पहले प्लेटफार्म चार पर लोको लॉबी का निरीक्षण किया। यहां पर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट का ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के साथ ही अन्य जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के पुल विस्तार के बारे में जाना और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। द्वितीय प्रवेश द्वार के पास चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां से निकलने के बाद महाप्रबंधक माल गोदाम रोड की तरफ संचालित होने वाले वाहन स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने किस वाहन से कितने रुपये लिए जाते हैं और सीसीटीवी लगे हैं या नहीं, उसकी जानकारी ली। उन्होंने पर्चियों पर तारीख प्रिंट नहीं मिली, जिस पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को स्टेशन पर साफ-सफाई, ट्रेनों के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उधर, निरीक्षण के चलते रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों में खलबली मची रही। इस दौरान उनके साथ अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुईं ट्रेनें जल्द चलेंगी
- मां शाकंभरी रेल लाइन में अभी समय लगेगा
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि जो ट्रेनें कोरोना काल में बंद हुई थीं, उनमें से करीब 90 फीसदी ट्रेनों का संचालन हो गया है। जो ट्रेनें अभी रह गई हैं, उन्हें जल्द शुरू किया जाएगा। क्योंकि कई मंडलों में काम चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सहारनपुर का रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है, इसलिए यहां पर आने वाले दिनों में काम होते दिखाई देंगे। मां शाकंभरी देवी रेल लाइन में अभी समय लगेगा।

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे जीएम शोभन चौधरी

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे जीएम शोभन चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed