फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway gate number 92C closed permanently

Saharanpur News: रेलवे के फाटक संख्या 92 सी को किया स्थायी रूप से बंद

Wed, 25 Jan 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Railway gate number 92C closed permanently
सरसावा। रेलवे द्वारा सरसावा रेलवे स्टेशन के नजदीक फाटक 92 सी को पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक प्रवेश चौधरी ने बताया कि फाटक बंद करने से पूर्व नागरिकों के आवागमन के लिए अंडरपास तथा ओवरब्रिज बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सहकारी चीनी मिल के समीप स्थित रेलवे फाटक 92सी पूरी तरह से बंद हो गया। अब इस फाटक से जनसामान्य का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि ये रेलवे फाटक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मध्य में आ रहा था। जहां से मालवाहक गलियारे के लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई जाने की प्रक्रिया चल रही है। रेल मंत्रालय द्वारा पूर्व से ही सभी मानव रहित तथा मानव सहित फाटकों को बंद कर रेलवे यातायात को सुगम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप सहकारी चीनी मिल रेलवे फाटक के नाम से प्रसिद्ध फाटक को बंद कर दिया गया तथा फाटक के आसपास बने केबिन आदि को भी खाली कर सारा सामान हटा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed