फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway employees protest

रेलवे कर्मचारियों ने विरोध जताया

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Railway employees protest
रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन द्वारा नॉन सेफ्टी वर्ग के 50 फीसदी पदों को समाप्त करने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर सभा की। वक्ताओं ने इस आदेश को वापस लेने तथा रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यनियन ने केंद्रीय आह्वान पर रेलवे स्टेशन पर सभा की। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे के 50 प्रतिशत पदों को समाप्त करने के विरोध में केंद्रीय आह्वान पर तीन जून तक गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन से इस आदेश की वापसी की मांग की। कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती होनी चाहिए, नाइट एलाउंस पर लगी सीलिंग हटाई जाए, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का रवैया हमेशा तानाशाही रहा है। मजदूरों के हितों में सरकार कोई भी सही निर्णय नहीं लेती, इसलिए यूनियन को सरकार का विरोध करना पड़ता है।
विज्ञापन

सभा को मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत, शाखा सचिव शिवपाल, अश्वनी, बाबूराम आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर एसएस वालिया, सैनपाल, संजय सिंह, मुकेश कुमार, वीके सपरा, भगवान गिरि, विकास शर्मा, राजेंद्र सिंह, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed