फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rail roko movement of United Kisan Morcha today

संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज

Sun, 17 Oct 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rail roko movement of United Kisan Morcha today
सहारनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत भाकियू कार्यकर्ता और किसान टपरी जंक्शन पर ट्रेन रोकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना से आक्रोशित किसान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा से जुुडे़ किसान टपरी जंक्शन पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक ट्रेन रोकेंगे। इसका असर दिल्ली, अंबाला से लेकर हरिद्वार जाने वाले रूटों पर पड़ेगा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों में काफी उबाल है। किसान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर टपरी जंक्शन पर ट्रेन रोकेंगे। इसके लिए जनपद भर से भाकियू कार्यकर्ता सुबह से टपरी जंक्शन पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, किसानों के इस आंदोलन की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसी के चलते टपरी जंक्शन पर पुलिस तैनात करने की तैयारी कर ली गई है। ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed