{"_id":"5dee94e58ebc3e881f4db93c","slug":"rail-passengers-got-relief-after-the-removal-of-the-eight-hour-mega-block-saharanpur-news-mrt4579144107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक हटा, रेलयात्रियों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक हटा, रेलयात्रियों को बड़ी राहत
विज्ञापन
सरसावा-कलानौर के बीच मेगा ब्लॉक हटने बाद ट्रेनों के लिए पहुंचे यात्री
- फोटो : SAHARANPUR
आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के हटते ही रेलयात्रियों को मिली राहत
सहारनपुर। सरसावा-कलानौर के बीच रविवार के आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के हटते ही रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की ओर से आने वाली ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने के कारण सोमवार को स्टेशन पर फिर से यात्रियों की भीड़ जुट गई। सुबह से शाम तक टिकट विंडों से लेकर प्लेटफार्मों तक यात्री नजर आए।
बता दें कि रविवार को सरसावा-कलानौर के बीच निर्माण के चलते आठ घंटे का ब्लॉक रहा। इस वजह से अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रही जबकि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें बदले हुए रूट से चलीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्लॉक से 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर, 54541 मेरठ-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 54540 निजामुद्दीन पैसेंजर अंबाला-सहारनपुर, 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर अंबाला-दिल्ली के बीच प्रभावित रहीं।
ब्लॉक खुलने के बाद 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। वहीं, बदले रूटों पर चलीं 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, 12357 कोलकत्ता-अमृतसर, 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी रूटीन के रूटों पर संचालित कर दिया गया। हालांकि कोहरे के कारण कई ट्रेनें तीन से पांच घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
22 दिसंबर को फिर मेगा ब्लॉक के लिए तैयार रहें यात्री
सहारनपुर। इस मेगा ब्लॉक से तो यात्रियों को राहत मिल गई। लेकिन उन्हें 22 दिसंबर को फिर से ऐसे ही ब्लॉक के कारण ट्रेनों के लिए जूझना पड़ेगा। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि इसी रेल मार्ग पर पिलखनी के पास फिर से निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसलिए इस दिन भी लगभग इतने ही समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।