{"_id":"58b5d82d4f1c1bce1c8309d1","slug":"raids-on-food-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेती टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान तीन दुकानों से नमूने लिए गए। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कई दुकानदार तो दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। उधर, छापेमारी का पता चलने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने छापामारी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सुनीश शर्मा के नेतृत्व में टीम मंगलवार को बाजार में पहुंची।
उन्होंने मदनलाल की दुकान से मंसूर की दाल, नीरज कुमार की दुकान से उड़द की दाल व गुलशन डेरी से दूध का नमूना लिया। छापेमारी की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। छापामारी की सूचना का जब उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों को पता चला तो उन्होंने नमूने ले रही टीम का विरोध किया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारी छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बड़े थोक व्यापारियों के खिलाफ टीम कुछ नहीं कर रही है। व्यापारियों के तेवर देख उस समय तो टीम बाजार से चली गई।
बाद में विभाग के अभिहित अधिकारी सुनीश शर्मा ने कहा कि उनका अभियान जारी रहेगा उनका अभियान मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ है। यदि जांच में खाद्य पदार्थ नकली पाए जाते हैं तो निश्वित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि छापामारी के दौरान टीम का किसी ने विरोध किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। छापामारी टीम में अशोक कुमार, मनोज कुमार, इंदल सिंह, राहुल कुमार शामिल रहे।