{"_id":"63b5b5a35eb19d22497458cb","slug":"raids-continue-at-bsp-mp-s-place-saharanpur-news-mrt620552060","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बसपा सांसद के यहां छापे की कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बसपा सांसद के यहां छापे की कार्रवाई जारी
विज्ञापन
हरोड़ा स्थित बसपा सांसद के मीट प्लांट पर आयकर के छापे के दौरान तैनात सुरक्षा बल
- फोटो : SAHARANPUR
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई लगातार जारी है। दूसरे दिन भी दिल्ली और देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले रही। इस दौरान सांसद समेत सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया। टीम को उनकी मीट फैक्टरी के तीन कर्मचारियों की तलाश है। छापे की कार्रवाई अभी दो दिन और जारी रह सकती ह।
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है। लिंक रोड पर बुधवार को लोगों की आवाजाही काफी कम रही। मकानों के बाहर लोगों को आईटीबीपी के जवान खड़े नहीं होने दे रहे थे। मकानों के अंदर आयकर अधिकारी लगातार सर्वे में लगे थे। किसी भी परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया। सांसद के मकान के सामने दफ्तर में टीम की सभी गाड़ियां खड़ी की गई।
उधर, हरोड़ा स्थित एएलएम मीट फैक्टरी में भी जांच पड़ताल जारी रही। आयकर विभाग की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी रही। फैक्टरी में कार्य करने वाले श्रमिकों को मंगलवार देर रात फैक्टरी से बाहर जाने दिया गया। देर रात बाहर ख़ड़ी आयकर विभाग की गाड़ियों को फैक्टरी के अंदर ले जाया गया है। देर रात्रि तक चली जांच के बाद बुधवार सुबह फिर से टीम जांच पड़ताल में जुटी रही। इस दौरान किसी को भी फैक्टरी से बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। टीम की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवान पूरी रात ड्यूटी में खडे़ रहे।
विज्ञापन
बताया गया है कि टीम ने फैक्टरी से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए है। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले ली है। वही टीम लगातार फैक्टरी प्रबंधन से फैक्टरी के एचआर समेत तीन लोगों को मौके पर बुलाने को कह रही है, लेकिन प्रबंधन तीनों को मौके पर नहीं बुला पाया है। बताया गया है कि फैक्टरी के ये तीन लोग टीम के सामने आते है तो कई महत्वपूर्ण सुराग टीम को मिलने की संभावना है मगर प्रबंधन लगातार इस बारे में अनभिज्ञता जता रहा है। छापे की कार्रवाई लगातार जारी है।
---------
कीमती सामान का किया जा रहा मूल्यांकन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के यहां आयकर विभाग की टीम पांच स्थानों पर छापे की कार्रवाई में जुटी है। बताया गया है कि पांचों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने अहम दस्तावेज, लैपटॉप, कम्प्यूटर आदि कब्जे में ले लिए। टीम घर में मौजूदा मूल्यवान सामान, जेवरात आदि का भी मूल्यांकन कर रही है। बताया गया है कि मीट कारोबार में आय के संबंध में दाखिल किए गए दस्तावेजों के आधार पर टीम तथ्य जुटा रही है। मामला टैक्स चोरी का भी बताया गया है।