फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raids conducted on two shops; eight samples sent for testing.

Saharanpur News: दो दुकानों पर छापा मारा, आठ नमूने जांच को भेजे

Wed, 29 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on two shops; eight samples sent for testing.
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को अंडा एवं अंडा उत्पादों से तैयार मेयोनीज की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर में दो दुकानों पर छापा मारकर आठ नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित रौनक मामा एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की। यहां से मेयोनीज और तंदूरी मेयोनीज के नमूने लिए गए। इसके अलावा वनिला सिरप और सिंथेटिक मोजैटो सिरप के सर्वे नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए। इसके बाद टीम ने शास्त्री नगर स्थित नीरज एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां से क्रीमिका कंपनी के सलाद मेयोनीज, डेल मोंटी मेयोनीज और वन थाउजेंड मेयोनीज के नमूने लिए गए। इसके साथ ही हितकारी कंपनी के खसखस सिरप का सर्वे नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, जवाहर लाल और अमित कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed