फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid on three Rasgulla factories, took 14 samples

तीन रसगुल्ला फैक्टरियों पर मारा छापा, 14 नमूने लिए

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Raid on three Rasgulla factories, took 14 samples
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तीन रसगुल्ला फैक्टरियों पर छापा मारा। एक फैक्टरी में रंगीन रसगुल्लों में कीड़े तक मिले। जिस पर टीम ने मौके पर 85 किलो रंगीन रसगुल्ला व मिल्क केक नष्ट कराया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य (ग्रेड-2) पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने बेहट के गांव ताजपुरा में रसगुल्ला बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां पर रसगुल्ले में कीड़े चलते मिले। जिस पर 35 किलो रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। यहां से नौ सैंपल लिए गए। सदर तहसील क्षेत्र के गांव माहेश्वरी खुर्द में रसगुल्ला फैक्टरी से रंगीन रसगुल्ला, पतीसा, सफेद रसगुल्ला और मावा का नमूना भरा। चिलकाना में चमचम का सैंपल लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, संजीत, रणधीर सिंह यादव, महावीर प्रेमी, महेंद्र नाथ यादव, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed