फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid on pesticide shops

पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी

Thu, 08 Jun 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raid on pesticide shops
पेस्टीसाइड की दुकान पर छापामारी करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जनपद में कृषि विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर औचक छापामारी की। इस दौरान देवबंद में अवैध रूप से चल रही खाद की एक दुकान को सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन


देवबंद में एसडीएम राम विलास यादव के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारी अरूनेश प्रताप सिंह, धर्मेंश सिंह की टीम ने नगर में छापामारी अभियान चलाया।

इस दौरान मकबरा चौक स्थित भगवती पेस्टीसाइडस, तलहेड़ी बुजुर्ग की जय जवान जय किसान ट्रेडर्स, किसान खाद भंडार, नागल में शंकर सीमेंट स्टोर, न्यू जनता खाद भंडार, वालिया खाद भंडार समेत दर्जनों दुकानों पर छापामारी कर दवाइयों की गुणवत्ता और चेक की गई।
विज्ञापन


देवबंद के मकबरा चौक स्थित भगवती बीज स्टोर मलिक के पास दवाइयों की बिक्री का लाइसेंस न होने पर दुकान को सीज कर दिया।  इतना ही नहीं बंद पड़ी न्यू किसान बीज भंडार के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि नकली दवाइयों कि बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि छापामारी अभियान निरंतर जारी रहेगा। वहीं, छापामारी के दौरान बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा है। कई दुकान स्वामी तो अपनी दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर चले गए।

नागल। जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम देवबंद ने अपनी टीम के साथ बुधवार को कस्बे में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खाद एवं पेस्टीसाइड्स के नमूने लिए गए।

छापेमारी की सूचना से कस्बे में खाद के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी अरूणेश प्रताप सिंह एवं एसडीएम राम विलास यादव के नेतृत्व में जांच दल ने कस्बे के शंकर सीमेंट एवं खाद भंडार से यूरिया एवं एमओसी खाद के

नमूने, जनता खाद भंडार से यूरिया खाद का नमूना तथा रेलवे रोड के वालिया खाद भंडार से पेस्टीसाइड का नमूना लिया एवं सभी दुकानों की जांच की। छापेमारी की सूचना से कस्बे के खाद एवं पेस्टीसाइड के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर ली। छापेमारी दल में धर्मेश कुमार, अंकित आदि शामिल थे।

बेहट। एसडसएम डॉ. सुरेश कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को कस्बे सहित देहात में पेस्टीसाइड्स एंव खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार छापेमारी टीम को देखकर अपने शटर बंद कर भाग निकले।  
    
बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजीव कुमार के साथ कस्बे में स्थित पेस्टीसाइड्स एवं खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कस्बे में दुकानदारों में हड़कंप मच गया।


शाकंभरी रोड स्थित सैनी पेस्टीसाइड्स एवं सैनी खाद भंडार के दुकानदार अपने शटर बंद कर खिसक लिए। टीम ने सुधीर फर्टिलाइजर, सिंघल फर्टिलाइजर, कुमार फर्टिलाइजर आदि दुकानों पर छापे मारे। यहां टीम ने कीटनाशक दवाईयों, खाद एवं बीज आदि के बिलों की जांच की और नमूने लिए। इसके बाद टीम ने जसमोर बस स्टैंड स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed