फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid in mustard oil warehouse

सरसों के तेल के गोदाम में छापा

Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raid in mustard oil warehouse
सहारनपुर। मेरठ की सरसों के तेल की कंपनी के नाम से मिलता हुआ नया ब्रांड तैयार कर बेचा जा रहा था। इसका पता लगने पर कंपनी मामले को लेकर हाईकोर्ट में गई। न्यायालय के निर्देश पर एक टीम ने पुलिस के साथ चकहरेटी में सरसों के तेल के गोदाम में छापे की कार्रवाई कर भारी मात्रा में में तेल के टीन सील किए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना जनकपुरी में क्षेत्र के गांव चकहरेटी में एक व्यक्ति ने सरसों के तेल की फैक्टरी खोली है। सरसों तेल की कंपनी का नाम मेरठ के परतापुर की सरसों की तेल की एक कंपनी के नाम से मिलता जुलता रखा गया। जब मेरठ की कंपनी को इसका पता चला तो उन्होंने फैक्टरी मालिक के खिलाफ हाईकोर्ट में एक शिकायती पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। बुधवार की शाम थाना जनकपुरी पुलिस के साथ टीम ने चकहरेटी में सरसों के तेल के गोदाम पर छापे की कार्रवाई कर सरसों के तेल से भरे करीब 600 टीन सील कर दिए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि टीम ने फैक्टरी में छापा मार कर जांच पड़ताल की है। टीम ही मामले की जांच कर रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेगी। पुलिस के सुरक्षा के मद्देनजर टीम के साथ मौके पर गई थी। मामला न्यायालय से जुड़ा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed