{"_id":"57f2a7734f1c1bc33226fcf8","slug":"rahul-arrives-today-for-cot-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाट सभा के लिए आज पहुंचेंगे राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाट सभा के लिए आज पहुंचेंगे राहुल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पांच अक्तूबर की खाट सभा के लिए राहुल गांधी मंगलवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। वह शाम के समय सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे।
उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर के भी पहुंचने की उम्मीद है। उनके आगमन से पहले तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए चार दिन से एसपीजी की टीम पहुंची हुई है, जो कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुकी है।
प्रशासनिक स्तर से भी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब आठ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद पांच अक्टूबर की सुबह दस बजे दिल्ली रोड स्थित अंबेडकरपुरम कॉलोनी में बने बामियान बुद्ध विहार जाएंगे।
विज्ञापन
यहां वह भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करेंगे। इसके साथ ही ऊपरी मंजिल पर बने ध्यान केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। यहां से वह कोर्ट रोड से घंटाघर, कुतुबशेर, लकड़ी बाजार, गोल कोठी, अरबी मदरसा, खुमरान रोड से बेहट रोड को होते हुए बेहट पहुंचेंगे।
वहां रोड शो करेंगे साथ ही बेहट में सभा भी करेंगे। यहां से वह छुटमलपुर को होते हुए गागलहेड़ी स्थित पशु मंडी मैदान में खाट सभा करेंगे। खाट सभा करने के बाद दारुल उलूम देवबंद जाएंगे।
इसके बाद वह सीधे मुजफ्फरनगर के लिए निकल जाएंगे। उनके आगमन से पहले तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।