{"_id":"64b4377fbb549a71cb04a2f4","slug":"rahat-choupal-started-distributing-food-items-to-the-flood-victims-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6080-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राहत चौपाल लगा बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राहत चौपाल लगा बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री
विज्ञापन
नकुड़। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत चौपाल के अंतर्गत खादर गांवों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। एसडीएम ने बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की।
रविवार को खादर क्षेत्र के गांव नसरुल्लागढ़, टाबर, रेतगढ़ व मंधौर में प्रशासन द्वारा राहत चौपाल के तहत बाढ़ राहत सामग्री वितरण किया। एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि बारिश व बाढ़ से प्रभावित लोगों को तात्कालिक रूप से आटा, दाल, तेल, चना, गुड़, मसाले आदि खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। बताया कि तहसील क्षेत्र के करीब 170 लोगों के बारिश व बाढ़ के कारण आवासीय मकानों को नुकसान हुआ है, जिसकी सूची शासन को भेजी जा चुकी है। इन सभी लोगों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में खाद्य सामग्री की 30 किट का वितरण किया गया। इसके अलावा लेखपालों द्वारा खेती में हुए नुकसान का भी सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सीओ नीरज सिंह, कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ, नायब तहसीलदार राजेश अटवाल, बाढ़ व आपदा नियंत्रण विभाग के जेई साधूराम, संजीव गुप्ता, परविंदर राणा, सुरेश चौहान, ग्राम प्रधान मोहरसिंह, श्यामपाल, धर्मेन्द्र आदि रहे।