फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Radiology brought revolutionary changes in health services

रेडियोलोजी से स्वास्थ्य सेवाओं में आए क्रांतिकारी परिवर्तन

Thu, 11 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Radiology brought revolutionary changes in health services
बेहट। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी पैरा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया। इसमें वक्ताओं ने कहा रेडियोलोजी से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप कुलाधिपति मोहम्मद जावेद इकबाल, वाइस चांसलर प्रोफेसर अकील अहमद, प्रोफेसर सतीश कुमार शर्मा, प्रोफेसर एनके गुप्ता रहे। प्रोफेसर अकील अहमद ने कहा रेडियोलॉजी आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस अवसर पर ग्लोकल पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके निर्णायक मंडल में डॉ. रईस अफजल, डॉ. नासिर, सोनोलॉजिस्ट डॉ. वीर नारायण, डॉ. विपिन, एचओएस मैनेजमेंट दिलशाद अहमद, कोआर्डिनेटर डॉ. रेहान, कोऑर्डिनेटर ग्लोकल हॉस्पिटल डॉ. सोनू कुमार शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित रिजल्ट में प्रतियोगिता के विजेताओं में रेडियोलॉजी सेकंड ईयर के छात्र सोहेल आजाद, अमीर, हदीसा अब्दुल्ला, थर्ड ईयर के छात्र आफरीन शामिल रहे, इन्हें उप कुलपति प्रोफेसर एनके शर्मा ने मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इसमें स्वर्णिमा सिंह नगमा, गौतम पंवार, संध्या गौड़, मोहम्मद हारिस आदि विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed