फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Radha Swami Satsang Dera chief of Vyas Baba Gurinder said that every religion shows path to attain God

UP: राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख गुरिंदर बोले- परमात्मा को प्राप्त करने की राह दिखाता है हर मजहब

Sun, 10 Mar 2024 01:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

Saharanpur News : राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज रविवार को पिलखनी स्थित सत्संग भवन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर मजहब परमात्मा को प्राप्त करने की राह दिखाता है।

विज्ञापन
Radha Swami Satsang Dera chief of Vyas Baba Gurinder said that every religion shows path to attain God
राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज ने कहा कि हर मजहब परमात्मा को प्राप्त करने की राह दिखाता है। मनुष्य के जीवन का लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है। मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


सहारनपुर में रविवार को पिलखनी स्थित सत्संग भवन में राधा स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है। सब मजहब एक ही रास्ता दिखाते हैं। कहा कि सिमरन और जप करने वाला व्यक्ति एक दिन परमात्मा को प्राप्त कर लेता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने जीवन में अच्छे कर्म करे और दूसरों को किसी भी तरह दुख न पहुंचाए। दूसरे की मदद करने वाले व्यक्ति से परमात्मा भी खुश होते हैं। इसलिए हमें सबका अच्छा करना चाहिए और भेदभाव कभी न करें।

पूरे दिन चला लंगर, कई प्रदेशों से पहुंचे लोग 
पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड़, हिमाचल और पश्चिमी यूपी के जिलों से लोग डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह महाराज के प्रवचन सुनने और दर्शन करने पहुंचे। करीब पांच लाख श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रबंधन ने लोगों के लंगर की व्यवस्था की। पूरे दिन लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

विज्ञापन

सुरक्षा रही चाकचौबंद, दूरबीन से भी रखी नजर 
सत्संग भवन में सहारनपुर, हरियाणा और पंजाब पुलिस भी तैनात रही। इसके अलावा व्यास से आए निजी सुरक्षाकर्मी भी चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहे। सुरक्षाकर्मियों ने दूरबीन से नजर रखी। इसके अलावा लोगों की चेकिंग भी की गई।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed