फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Quickly solve the problems of entrepreneurs

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं

Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Quickly solve the problems of entrepreneurs
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा उद्यमियों के ऋण आवेदन पत्रों को बिना किसी कारण लंबित रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऋण आवेदन अस्वीकृत होने की दशा में आवेदक को कारणों की जानकारी दी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि ईएसआई एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित निर्णय उच्च स्तर से लिया जाएगा। इसके लिए लगातार वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की जो समस्याएं शासन स्तर पर लंबित हैं, उनके लिए लगातार पत्राचार करते रहें। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि शामली औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियां शामली कोतवाली एवं कुछ फैक्टरी कैराना कोतवाली क्षेत्र में आती है। सभी फैक्ट्रियों को एक ही कोतवाली से जोड़ने के लिए शासन को लिखा है। इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, अग्रणी मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और मंडल के उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed