{"_id":"69bd9e5147c82ff8e90a7bb0","slug":"queues-form-at-agencies-even-amidst-rain-supply-department-seizes-eight-cylinders-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-171751-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश में भी एजेंसियों पर लगी लाइन, पूर्ति विभाग ने पकड़े आठ सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश में भी एजेंसियों पर लगी लाइन, पूर्ति विभाग ने पकड़े आठ सिलिंडर
Sat, 21 Mar 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते सिलेंडर के लिए परेशान लोग बेहट रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए खड़े ल
सहारनपुर। शुक्रवार को बारिश के बीच भी उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे रहे। उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, आपूर्ति विभाग ने छापेमारी कर आठ सिलिंडर बरामद किए। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को बारिश के बावजूद गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एजेंसी पर उपभोक्ता गैस बुकिंग कराने और बुकिंग पर्ची लेने के लिए पहुंचे। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों पर लाइनों में लगने को मजबूर है। कई की शिकायत है कि ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलिंडर को बुक हो गया, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। गांवों में 45 दिनों की समय सीमा होने के चलते एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लग रही है।
वहीं, प्रशासन लगातार उपभोक्ताओं से परेशान न होने की अपील कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र पाल सिहं व अरूण कुमार ने ग्राम सीड़की में छापा मारा। मौके पर एक कॉमर्शियल सिलिंडर व सात घरेलू सिलिंडर पाए गए। इनमें से तीन भरे व चार खाली थे। इसके बाद मनीष कुमार निवासी ग्राम सीड़की के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।