{"_id":"695d58893331b7f6330ce9d7","slug":"queue-for-certificate-tin-shed-getting-ready-for-waiting-room-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-166642-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रमाणपत्र के लिए लगाई कतार, वेटिंग रूम के लिए टिनशेड हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रमाणपत्र के लिए लगाई कतार, वेटिंग रूम के लिए टिनशेड हो रहा तैयार
Wed, 07 Jan 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिंदगी और मौत के प्रमाण की जद्दोजहद:-नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग कार्यालय
- फोटो : 1
सहारनपुर। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। मंगलवार को प्रमाणपत्र के लिए पहुंचे लोग कतार में नजर आए, साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय के सामने मैदान में टिनशेड तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, जिसे वेटिंग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग में बीते एक महीने से व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। समय से प्रमाणपत्र न बनने को लेकर लोग लगातार हंगामा कर रहे हैं। बीते 15 दिन में दो बार पार्षद भी अनुभाग में जाकर विरोध दर्ज करा चुके हैं। सोमवार को भी लोगों ने हंगामा किया था। अमर उजाला ने हंगामे और अव्यवस्था के समाचार को मंगलवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया। नतीजा, मंगलवार को प्रवर्तन दल का जवान जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के बाहर तैनात रहा।
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे लोगों की कतार लगी थी। एक-एक कर लोगों को अंदर भेजा गया, जिससे कार्यालय के भीतर कुछ हद तक व्यवस्था बनी नजर आई। इसके अलावा कार्यालय के बाहर खुले में टिनशेड डालने का काम चल रहा है। यह वेटिंग रूम तैयार हो रहा है, जहां बैठकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। अभी तक लोग कार्यालय के अंदर और बाहर खड़े रहते थे। नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं।