{"_id":"6a9f1a6c29660dc4270cfe2c","slug":"putting-up-provocative-banners-is-a-conspiracy-by-the-bjp-action-should-be-taken-against-the-culprits-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-183321-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भड़काऊ बैनर लगाना भाजपा की साजिश, दोषियों पर कार्रवाई हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भड़काऊ बैनर लगाना भाजपा की साजिश, दोषियों पर कार्रवाई हो
विज्ञापन
सहारनपुर। सहानपुर से लेकर मुजफ्फरनगर तक लगे भड़काऊ बैनर को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में लाभ लेने के लिए हिंदू-मुस्लिम कराना चाह रही है।
अब्दुल वाहिद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ही मौर्चे पर विफल हो चुकी है। एक परीक्षा तक सरकार से सफलतापूर्वक नहीं कराई जा रही है। जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में सरकार ने युवाओं और बच्चों पर जो लाठीचार्ज कराया। उसके बाद से भाजपा की कुर्सी हिली हुई है। इसके अलावा चंदा चोरी का मुद्दा गर्म था। ऐसे में भाजपा को विधान सभा चुनाव में जनाधार खिसकता नजर आ रहा था। ऐसे में सरकार ने प्रशासन से गैर कानूनी तरीके से मस्जिद को ध्वस्त कराया। मुजफ्फरनगर दंगे से संबंधित बैनरों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो प्रकाशित कराकर उन्हें लगवाने के पीछे मकसद हिंदू-मुस्लिम कराकर लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाना है। जिन लोगों ने भी बैनर लगाए हैं उनको बेनकाब कर कार्रवाई की जानी चाहिए।