{"_id":"688a67caf008265a94071554","slug":"pure-drinking-water-will-be-available-from-december-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155218-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिसंबर से मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिसंबर से मिलेगा शुद्ध पेयजल
Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के 13,774 परिवारों को दिसंबर से शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। अमृत 0.2 योजना के तहत जल निगम तेजी के साथ पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड टैंकों का निर्माण और नलकूप तैयार करने में जुटा है।
योजना में जिन 12 वार्डों को लिया गया है। उनमें वार्ड दो, चार, पांच, छह, नौ, 10, 11, 13, 25, 33, 31 और 67 शामिल हैं। इन वार्डाें में कुल 217 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे प्रत्येक घर तक पानी आसानी से पहुंच सके। इनके अलावा नौ ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। इनमें लक्ष्मणपुरी, मनोहरपुर, ककराला, नवादा रोड आदि जगहों पर कार्य अंतिम दौर में है। इनके अलावा 20 नलकूप स्थापित किए जाने हैं। इनमें से 16 का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि चार पर काम चल रहा है। परियोजना को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य मिला है। अभी तक 60 फीसदी