फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   purchasing center open

धान क्रय केन्द्र तैयार, बेचने नहीं पहुंचा कोई किसान

Wed, 30 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
purchasing center open
धान क्रय केन्द्र तैयार, बेचने नहीं पहुंचा कोई किसान
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर वैसे तो धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन एफसीआई के केंद्र मंगलवार से ही खरीद के लिए खोल दिए गए। जल्दबाजी में तैयारियां भी अधूरी रहीं, जो दोपहर बाद तक पूरी कराई गईं। इसके बावजूद पूरे दिन एक भी दाना धान का खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंचा।
दोपहर बाद टांगे गए बैनर
सहारनपुर मंडी स्थल में दुकान नंबर 10 बी में खाद्य विभाग का धान खरीद केंद्र बनाया गया है। दुकान में तौल और पल्लेदारी का कार्य करने वाले अमीचंद, वकील और लतीफ बैठे मिले। कांटा तक नहीं लगाया गया और न वहां पर कोई बैनर लगा। तीनों लोगों ने बताया कि केंद्र प्रभारी अभी बैनर और अन्य सामान लेने गए हैं। इसके करीब एक घंटा बाद केंद्र पर बैनर और कांटा लगाया गया। वहीं, मंडी में ही दुकान नंबर 24 में एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के धान खरीद केंद्र पर दो कांटे, झरना और पीने के लिए पानी की व्यवस्था मिली, मगर बैनर नहीं लगा था। यहां पर मोबीन और इरशाद मिले, जो खरीद केंद्र प्रभारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

ये बोले केंद्र प्रभारी
खाद्य विभाग के नकुड़ क्रय केंद्र प्रभारी आलोक जोशी ने बताया कि केंद्र पर धान की खरीदारी के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। लेकिन आज कोई भी किसान धान लेकर नहीं आया। केंद्र पर तौल मशीन, बोरे, झरना और सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबंद मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग की ओर से लगाए गए सरकारी क्रय केंद्र की प्रभारी नीलिमा पांडे ने बताया कि मंगलवार को धान बेचने के लिए कोई किसान नहीं आया। सुबह से अब तक ग्राम मिरगपुर के दो किसान पूछताछ के लिए आए थे। उन्हें पंजीकरण कराने में परेशानी हो रही थी।
864 ही किसानों का पंजीकरण
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है। जिले में अभी तक 864 किसानों का ही पंजीकरण हुआ है। बहुत से किसान पंजीकरण न होने की वजह से धान बेचने नहीं पहुंच सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिन से साइट पर ओटीपी नहीं आने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
वर्जन
भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्रों पर खरीदारी की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन धान की खरीद नहीं हुई। धान आने पर मानकों के अनुसार खरीद की जाएगी। - मोहन सिंह रावत, प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम।

वर्जन
जनपद में 17 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। केंद्रों पर बोरे, झरना, तौल मशीन, पानी, सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था कर ली है। एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने का लिखित आदेश है, मगर अब केंद्र पर आने वाला धान भी खरीदा जाएगा।
- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
धान खरीद के मानक
नमी ------ 17 प्रतिशत तक
डैमेज दाने -- 05 प्रतिशत तक
फसल का कबाड़ -- 01 प्रतिशत तक
हरे, काले, बदरंग दाने -- 03 प्रतिशत तक
न्यूनतम समर्थन मूल्य
सामान्य प्रजाति 1868 रुपये प्रति क्विंटल
ग्रेड-1 प्रजाति 1888 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed