{"_id":"6914dc92ee197913a9096ed7","slug":"purchase-of-2716-metric-tons-of-paddy-in-the-division-payment-of-rs-542-crores-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-162807-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडल में 2,716 मीट्रिक टन धान खरीद, 5.42 करोड़ का हुआ भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडल में 2,716 मीट्रिक टन धान खरीद, 5.42 करोड़ का हुआ भुगतान
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में धान खरीद शुरू हो चुकी है। अभी तक कुुल 2,716 मीट्रिक टन धान को सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीदा गया है। इस बार मंडल के तीनों जनपदों को कुल 7,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। धान खरीद के लिए तीनों जनपदों में कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं।
किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। सरकार सिर्फ सामान्य धान और ग्रेड-1 श्रेणी के धान की खरीदारी करती है। बासमती धान की बिक्री किसान आढ़तियों और ग्राम व्यापारियों को करते हैं। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विटंल और ग्रेड-ए के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये क्विटंल घोषित किया गया है। अभी तक मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर में 1,143.796 मीट्रिक टन, मुजफ्फरनगर में 1,547.390 मीट्रिक टन और शामली में 107.77 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
धान खरीद के लिए सहारनपुर में 16, मुजफ्फरनगर छह और शामली में तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सहारनपुर में खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के पांच केंद्र है। इसी तरह मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग के छह केंद्र तो शामली जिले में भी खाद्य विभाग के तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद की एवज में अभी तक तीनों जिलों के 557 किसानों को सरकार को 5.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। गत वर्ष मंडल में 2,613.66 मीट्रिक टन धान की खरीद इस अवधि में हुई थी। हालांकि अभी तक केंद्रों से धान का उठान नहीं हुआ है। सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है।
विज्ञापन
मंडलभर में धान खरीद जारी है। अभी तक 2,700 मीट्रिक से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। धान खरीद के साथ ही किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है। किसान क्रय केंद्रों पर धान बेच सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- आरपी पटेल, खाद्य विपणन अधिकारी