फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Purchase did not start even after 13 days at paddy purchasing center

धान क्रय केंद्र पर 13 दिन बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई

Thu, 13 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Purchase did not start even after 13 days at paddy purchasing center
साढौली कदीम के गन्देवड के धान क्रय केन्द्र पर लटका ताला - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। धान खरीद क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान धान को मजबूरन औने पौने दामों पर हरियाणा की मंडियों में बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत किसानों के धान की फसल की खरीद के लिए मात्र एक क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम के गोदाम गंदेवड़ में संचालित किया गया है। वह भी अभी धान की फसल की खरीद शुरू नहीं कर पाया है। किसान अपने धान की तौल कराने के लिए केंद्र के चक्कर काटकर मजबूरन अपनी फसल को हरियाणा की मंडियों में ले जाने को बाध्य हो रहे हैं। किसान अक्षय कुमार, प्रेमपाल, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार, सर्वेश कुमार, नाथीराम, बालकराम आकिल, शमशाद आदि ने बताया कि क्रय केंद्र पर खरीद शुरू न होने के चलते उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी फसल कहीं भी बेचने की छूट मिलनी चाहिए। जिससे उन्हें फसल के उचित दाम मिल सके। हरियाणा की खिजराबाद मंडी के आढ़ती चमन लाल शर्मा, सत्यम गांधी, विक्रम सिंह, रोहित आदि का कहना है कि हरियाणा की मंडियों में उत्तर प्रदेश के किसानों का पंजीकरण मान्य न होने के चलते पूरे दाम पर खरीद संभव नहीं है।
विज्ञापन

उधर, गंदेवड़ धान क्रय केंद्र प्रभारी दिलीप कुमार का कहना है कि गोदाम का अभी उन्हें पूरा चार्ज नहीं मिल पाया है। गोदाम की चाबी पूर्व प्रभारी अनुराधा मिश्रा ने उन्हें अभी नहीं दी है। जिसके चलते खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। उपजिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार का कहना है कि जल्द ही वह क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। दो सप्ताह बीतने के बावजूद किसानों के धान की खरीद शुरू क्यों नहीं हो पाई है। इसका संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

खरीद शुरू न होने के चलते किसान द्वारा एकत्र कर रखा गया धान

खरीद शुरू न होने के चलते किसान द्वारा एकत्र कर रखा गया धान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed