{"_id":"60660e138ebc3e593a189cf8","slug":"purchase-189-nomination-papers-for-zip-member-posts-saharanpur-news-mrt532578431","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य पदों के लिए 189 नामांकन पत्र खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य पदों के लिए 189 नामांकन पत्र खरीदे
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए बृहस्पतिवार को 189 नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 574 नामांकन पत्रों की खरीद हो चुकी है। नामांकन पत्र तीन एवं चार अप्रैल को जमा कराए जाएंगे।
जनपद में जिला पंचायत के 49 वार्ड हैं। इन वार्डों से चुने जाने वाले सदस्य जिला पंचायत चेयरमैन का चुनाव करेंगे। शुक्रवार को भी नामांकन पत्र खरीदे जा सकते हैं। जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पूरण सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 189 नामांकन पत्र खरीदे गए।
रसीद उपलब्ध कराएं: डीएम
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला पंचायत सदस्य पद, ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों से नामांकन पत्र व जमानत धनराशि प्राप्त कर रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंकों के अवकाश के चलते उम्मीदवारों को जमानत धनराशि जमा कराने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास खंड कार्यालयों पर पर्याप्त मात्रा में कोषागार की रसीद मौजूद रहें। उम्मीदवारों द्वारा यदि जमानत धनराशि या नामांकन पत्र की धनराशि नगद दी जाती है तो उसे स्वीकार कर रसीद उपलब्ध करा दें। किसी भी व्यक्ति को धनराशि जमा कराने से इंकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।