फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Punk hit 85 Dbangon Act

85 दबंगों पर लगा गुंडा एक्ट

Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर जिले के थाना क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शांति के लिए खतरा बनते जा रहे 85 दबंगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई महज जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों की है। शहर से देहात तक चिन्हित किए गए इन गुंडों में तीन महीने की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी की ओर से 17 गुंडे जिला बदर किए गए हैं जबकि चार गुंडों को घर पर पाए जाने के बाद फिर से जेल भेजा गया है। इसके अलावा 294 दबंगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह रही थानों में गुंडा एक्ट में कार्रवाई की स्थिति
सहारनपुर। नगर कोतवाली में 5, मंडी में 2, कुतुबशेर में 5, सदर में 9, जनकपुरी में 2, कोतवाली देहात में 4, गागलहेडी में 6, चिलकाना में 4, फतेहपुर में 4, देवबंद से 2, बड़गांव से 3, गंगोह में 7, नानौता में 3, तीतरों में 5, नकुड़ में 5, सरसावा में एक, रामपुर मनिहारान में 6, बेहट में 8, मिर्जापुर में एक और बिहारीगढ़ में 3 आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागल में चिन्हित नहीं हुआ कोई गुंडा ः सहारनपुर। जिले में नागल थाना क्षेत्र ऐसा रहा जहां एक भी गुंडा एक्ट आरोपी चिह्नित नहीं हुआ है। इसके अलावा महिला थाना में कोई महिला भी इस श्रेणी की आरोपी नहीं मिली है।

गोकशी और गुंडा एक्ट के दो अपराधियों का चालान 
देवबंद। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गोकशी समेत अन्य कई मामलों में एक वांछित के अलावा गुंडा एक्ट में जिला बदर चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया।

कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि खानकाह पुलिस चौकी के इंचार्ज नासिर हुसैन ने वांछित अपराधी आशु उर्फ आस मोहम्मद पुत्र हनीफ निवासी बागोवाली (मुजफ्फरनगर) को खानकाह चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।


आशु गोकशी के छह मामलों में वांछित व शातिर किस्म का अपराधी है। इसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। आशु ने पुलिस को सफेदपोशों के संरक्षण में चल रहे गोकशी के कई अड्डों समेत महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने रणखंडी गांव से अंकित पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया है। अंकित 30 दिसंबर 2015 से गुंडा एक्ट में जिला बदर चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed