फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pump operator submitted records, supply department will investigate

पंप संचालक ने पेश किए अभिलेख, पूर्ति विभाग करेगा जांच

Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pump operator submitted records, supply department will investigate
सहारनपुर। बॉयोडीजल के नाम पर बड़गांव क्षेत्र में पंप पर डीजल और पेट्रोल बेचने के मामले में नोटिस दिए जाने पर पंप संचालक ने एसडीएम रामपुर मनिहारान को अभिलेख पेश कर दिए। अब अभिलेखों के संबंध में पूर्ति विभाग जांच करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, बड़गांव क्षेत्र में बेहड़ा तिराहा पर बॉयोडीजल पंप लगाया गया, जिस पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। 24 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने उक्त पंप पर डीजल बिक्री का फोटो सहित समाचार प्रकाशित किया। उसी दिन पंप संचालक से फोन पर भी बात की गई तो पंप संचालक ने कहा था कि पंप पर डीजल बिक्री की अनुमति है और कागजात भी हैं। वहीं, पेट्रोल की अनुमति नहीं होने के बावजूद पेट्रोल की बिक्री की जा रही थी। इसका समाचार प्रकाशित होने के अगले ही दिन पंप बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कराई। एसडीएम रामपुर मनिहारान देवेंद्र कुमार पांडेय की तरफ से पंप संचालक अशोक कुमार निवासी चोकड़ा (मुजफ्फरनगर) को नोटिस जारी किया और पंप पर नोटिस चस्पा कराया गया। उसमें 28 जुलाई तक पंप के लाइसेंस सहित समस्त अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पंप संचालक की तरफ से एसडीएम रामपुर मनिहारान के यहां अभिलेख पेश किए गए, जिनकी जांच अब पूर्ति विभाग से कराई जाएगी।
इसलिए उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में बॉयोडीजल पंप पर हादसा होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। ऐसे पेट्रोल पंपों पर डीजल की सप्लाई से लेकर कई सवाल खड़े हुए। क्योंकि सहारनपुर के साथ ही आसपास के जनपदों में कहीं पर बॉयोडीजल का उत्पादन नहीं है, तो फिर ऐसे पंपों पर डीजल की सप्लाई कहां से हो रही थी।

यदि हादसा होता तो कौन होता जिम्मेदार
बेहड़ा तिराहा के निकट पंप स्थापित करने से लेकर संचालन तक में मनमानी की गई। ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री के लिए जो गाइडलाइन है, उसका भी पालन नहीं हो रहा था। क्योंकि वहां पर आग बुझाने का कोई इंतजाम तक नहीं है। यदि मुजफ्फरनगर जैसा हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। वहीं पंप संचालक के पास लाइसेंस और अन्य कागजात थे तो समाचार प्रकाशित होने के अगले ही दिन पंप बंद क्यों कर दिया गया।
----------
पंप संचालक की तरफ से अभिलेख पेश किए गए हैं, जो एक प्राइवेट कंपनी के हैं। अब इस संबंध में पूर्ति विभाग से जांच कराई जाएगी।
-- देवेंद्र कुमार पाण्डेय, एसडीएम रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed