फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Publish Darul Uloom for 3 Divorce Lobbying

तीन तलाक की पैरवी के लिए दारुल उलूम प्रकाशित करे पुस्तकें

Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Publish Darul Uloom for 3 Divorce Lobbying
दारुल उलूम पहुंचे मौलाना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद मेंं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मौलाना उमैर अहमद इलियासी के नेतृत्व में दारुल उलूम देवबंद पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से शिष्टाचार भेंट वार्ता की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दौरान तीन तलाक के मुद्दे पर उलमा के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। सोमवार की रात्रि मौलाना उमैर अहमद इलियासी और भारतीय जनता पार्टी के करीबी मुफ्ती वजाहत कासमी समेत करीब छह लोगों के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने दारुल उलूम के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की।
विज्ञापन


जिसमें उलमा के बीच देश के वर्तमान हालात, मीडिया के महत्व और जरुरत के संदर्भ में बात हुई। सूत्र बताते हैं कि मुलाकात दौरान मौलाना उमैर इलियासी ने मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए मोहतमिम से अपील करते हुए कहा कि मीडिया में चुनौतियों की तुलना के लिए एक मेहनती टीम तैयार की जाए और
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक जैसे नाजुक मुद्दे पर डेटा इकट्ठा करके उनकी पुस्तकें आदि तैयार की जाएं ताकि तीन तलाक को लेकर हंगामा करने वालों के सामने मजबूत तथ्य प्रस्तुत किए जा सकें। इसके उपरांत मौलाना उमैर इलियासी ने दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम मौलाना सालिम कासमी से उनके आवास पर मुलाकात कर दुआ की दरख्वासत की। 

जबकि उन्होंने ग्लोबल नोलेज पार्क के चेयरमैन साद सिद्दीकी, को-चेयरमैन अहमद सिद्दीकी से भी मिले। जिसके बाद वह इस्लामिया डिग्री कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक हुए।

उमैर इलियासी ने बताया कि वह जलालाबाद और भगवानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। उनकी इच्छा दारुल उलूम में हाजिरी देने की हुई। 


इसकी पूर्ति के लिए वह दारुल उलूम पहुंचे और मौलाना अबुल कासिम व दारुल उलूम वक्फ के सदर मोहतमिम मौलाना सालिम कासमी से मिले और दुआ के लिए कहा। इस मौके पर डा. अजीमुलहक, मास्टर कमाल पाशा, डा. असजद तुर्की आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed