{"_id":"65c91773624eabc0fe05da54","slug":"public-works-department-will-prepare-reports-in-chirau-and-daulatpur-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-118113-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोक निर्माण विभाग चिराऊ और दौलतपुर में करेगा रपटों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोक निर्माण विभाग चिराऊ और दौलतपुर में करेगा रपटों का निर्माण
Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग जनपद में अलग-अलग जगहों पर दो रपटों का निर्माण करेगा। इन पर 2.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। दोनों रपटों के लिए चार से छह महीने का समय निर्धारित किया गया है। यानी अगस्त तक ये पूर्ण होंगे।
चिराऊ-रामनगर-अब्दुलपुर मार्ग के एक किलोमीटर में रपटे के निर्माण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जनता की मांग पर इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जो मंजूर कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग इस रपटे का निर्माण करेगा, जिस पर 69 लाख रुपये की लागत आएगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यह कार्य टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चार महीने में पूर्ण करना होगा। दूसरा रपटा दौलतपुर-नानौता-मंगलौर मार्ग से नन्हेड़ा खुर्द मार्ग के तीन किलोमीटर में बनेगा, जिस पर 1.99 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण भी लोक निर्माण विभाग कराएगा, जिसने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छह महीने में यानी अगस्त 2024 तक इसका कार्य पूर्ण करना होगा। अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि दोनों रपटों के लिए बजट सेंक्शन हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।