{"_id":"61686d576876e44b401fdb5c","slug":"public-representatives-should-not-be-ignored-kashyap-saharanpur-news-mrt5606837199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए: कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए: कश्यप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति के सभापति राजपाल कश्यप ने कहा कि कार्यपालिका एवं विधायिका बेहतर सामंजस्य से कार्य करें। जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं किया जाए। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर सेव कर लें। यदि जनप्रतिनिधियों की कॉल रिसीव न कर पाएं तो समय मिलते ही कॉल बैक करें। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।
सर्किट हाउस सभागार में उन्होंने मंडल में वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में विधान परिषद एवं विधानसभा सदस्यों से प्राप्त हुए प्रस्तावों पर कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विधान परिषद सदस्यों से प्रस्ताव प्राप्त कर समय से शासन को भेजे जाएं। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं। एंबुलेंस नंबर 102 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 का संचालन निरंतर एवं भलीभांति किया जाए। स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का शोषण न हो। उन्हें जनपद के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख की लागत से एक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। किसानों ने ही आपदा के समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। उन्होंने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के भी निर्देश दिए। समिति ने ऊर्जा, ग्राम्य विकास, सिंचाई, कृषि, सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की भी जानकारी ली। इस दौरान विधायी समाधिकार समिति के सदस्य लाल बिहारी यादव, समिति के अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, सपा विधायक संजय गर्ग, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, आलोक यादव, शंभूनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।