{"_id":"60b675f88ebc3e43a10cf8c0","slug":"public-life-disturbed-due-to-storm-and-rain-saharanpur-news-mrt540858539","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम का मिजाज सोमवार रात फिर बदल गया। आंधी के साथ बारिश हुई। जिले भर में 60 से ज्यादा विद्युत खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई और 500 से ज्यादा गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। कई इलाके की बिजली आपूर्ति तो 16 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी। बागवानों को आम टूटने की वजह से काफी नुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति बहाल हो गई है, कुछ इलाकों में आपूर्ति जल्द सुचारु कराई जाएगी। मुजफ्फराबाद मौसम वेधशाला प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक 06 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।
मलबे में दबने से घायल हुआ ग्रामीण
नकुड़/बड़गांव/साढ़ौली। नकुड़ के गांव टाबर में अंधड़ से किसान चंद्रमोहन के घेर की टीनशेड उखड़ कर गिर गई। इससे टीनशेड के नीचे सो रहा चंद्रमोहन भी मलबे में दबने से घायल हो गया। पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। किसान की कार और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। नानौता में भी श्मशान घाट की टीन शेड उखड़ कर गिर गई। बड़गांव के गांव बेलड़ा बुजुर्ग निवासी किसान सतपाल सिंह की पशुशाला भी आंधी से भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से पशुशाला में बंधे उसके कई पशु भी घायल हो गए। बड़गांव क्षेत्र में 33 केवीए बिजलीघर को सप्लाई देने वाली लाइन में फाल्ट आने के बाद कसबे और देहात के दो दर्जन से ज्यादा गांवों की आपूर्ति मंगलवार शाम पांच बजे चालू हुई। गागलहेड़ी के गांव खजूरी अकबरपुर में अशोक यादव की गोशाला की टीन शेड को आंधी ने उखाड़ दिया। क्षेत्र में आंधी और बारिश की वजह से क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार दोपहर गागलहेड़ी की आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन गांवों की सप्लाई देर शाम तक बंद रही। गांव हरियाबांस सहित कई गांवों में पेड़ गिरने से कई विद्युत खंभी भी टूट गए, जिन्हे बदलने के लिए कर्मचारी जुटे रहे। साढ़ौली कदीम के गांव जोधेबांस में जाहिद के मकान के ऊपर पड़ोसी की दीवार गिरने से मकान भरभराकर गिर गया। मकान के अंदर मौजूद जैतून, शाहीन व समद समय रहते बाहर आ गए, जबकि घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित मजदूरी कर अपनी गुजर बसर कर रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। साढ़ौली कदीम के सलेमपुर गदा बिजलीघर से नुनियारी, जौधेबांस, कांसेपुर, रामपुर, तिडुफवा सहित दर्जन भर गांवों की आपूर्ति रात दस बजे बंद हो गई थी। मंगलवार देर शाम तक बिजली चालू नहीं हो सकी थी। जेई पंकज अग्रवाल ने बताया कि लाइनों पर पेड़ टूट कर गिरे हैं। कर्मचारी पेट्रोलिंग कर इन्हें हटाने का काम कर रहे हैं।
आंधी से जमीन से आ गिरी आम की फसल
बेहट/नानौता। आंधी ने एक बार फिर बेहट फलपट्टी क्षेत्र में आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। ठेकेदार अकरम का कहना है कि अभी वे शनिवार को आई आंधी में गिरे आम को मंडी तक नहीं भेज पाए हैं। दोबारा आई आंधी से आम की फसल टूट कर गिरने से उन्हें काफी नुकसान है। आम कारोबारी प्रमोद गुरेजा का कहना है कि सोमवार की रात आई आंधी से आम की फसल काफी प्रभावित हुई है। करीब 10 प्रतिशत आम टूट कर गिर गया है। नानौता क्षेत्र में आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। आम व्यापारी व बाग मालिक आमिर हुसैन, वसिक खान, दिलशाद खान, निसार खान, रामबीर सिंह चौहान आदि ने बताया कि पेड़ों से भारी मात्रा में आम टूटकर गिर गए हैं।
विज्ञापन
सर्विस रोड पर भरा बारिश का पानी, लोग बेहाल
छुटमलपुर। बारिश के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बिहारीगढ़ में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला उफन कर सर्विस रोड पर बहने लगता है। कस्बे में प्राइमरी स्कूल के समीप सर्विस रोड पूरी तरह जलमग्न हो गई आस-पास रहने वाली आबादी के लोगों को इससे खासी परेशानी हुई। सहकारी समिति रोड स्थित सोढ़ीनगर कॉलोनी में कब्रिस्तान के पास जल निकासी बंद होने की वजह से बारिश का पानी रास्ते में भरा है। घाड़ क्षेत्र के कई गांवों का मेन रास्ता होने की वजह से लोगों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग एसडीएम बेहट से की है। अंकित चौहान, जुल्फान अहमद, मोहम्मद इरफान, रोहित धीमान, प्रदीप चौहान, फारूक अहमद, रकम सिंह उपाध्याय, मोहम्मद इमरान, मासूम अली, मोहित सैनी, दीपक कुमार, चरणसिंह, नैनसिंह, सचिन चौहान, राजेंद्र सैनी, विनोद मित्तल, विवेक मित्तल, संजय धीमान, आशीष सैनी सहित कस्बे वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर बंद पड़े नाले की निकासी सुचारू नहीं हुई तो वह जेसीबी मशीन से नाला क्षतिग्रस्त कर गंदे पानी को खुद निकालने का काम करेंगे।
घरों में घुसा तालाब का पानी
नागल। नागल से नासिरपुर डिगोली रोड पर बढेड़ी कोली के तालाब का गंदा पानी बारिश के बाद ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। ग्रामीण जयप्रकाश धीमान, दीपक चौधरी, डॉ. जयकुमार, सौराज, अरुण टेलर, सुनील कुमार, ललित कुमार आदि ने बताया कि तालाब थोड़ी सी बरसात में ही ओवरफ्लो हो जाता है तथा गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस जाता है। गंदगी के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। सोमवार रात हुई बारिश के बाद फिर से घरों में घुसे पानी से हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।