{"_id":"5efb865b8ebc3e42e57b70c3","slug":"provision-of-power-supply-on-track-in-rural-areas-saharanpur-news-mrt488993641","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था
विज्ञापन
बेहट/शाकंभरी (सहारनपुर)। विद्युत उपकेंद्र बेहट एवं जसमौर से जुड़े 20 गांवों की आपूर्ति लाइनों में ब्रेक डाउन के चलते आए दिन बाधित रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतरी है।
बेहट देहात विद्युत उपकेंद्र से शाहपुर एवं नौगांवा ग्राम समूह के समसपुर, चक अबाबाकरपुर, दौड़ बसी, हसनपुर, काशीपुर, अलीपुरा, रजापुर, बेगपुर गांवों को नौगांवा फीडर से बिजली की आपूर्ति कराई जाती है। इस फीडर से 29 जून को आपूर्ति दोपहर दो बजे बंद हो गई थी, जो नौ घंटे बाद रात के करीब 11 बजे सुचारु हो सकी। इस तरह की समस्या आए दिन रहती है। कुछ इसी तरह का हाल विद्युत उपकेंद्र जसमोर पर भी रहता है। इस उपकेंद्र से जुड़े सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी, जसमोर, चुहड़पुर कलां जैतपुर खुर्द, फतेहपुर कलां बाकरपुर, भागूवाला, नागल माफी आदि गांवों की आपूर्ति 20 जून की दोपहर बाद 3 से साढ़े 8 बजे तक बंद रही है। यानि साढ़े 5 घंटे आपूर्ति बाधित रही। बिजली की आपूर्ति की यह बदहाल व्यवस्था भीषण गर्मी में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कई गांवों तो ऐसे है, जिनमें बिजली आपूर्ति पर ही पेयजल की आपूर्ति निर्भर करती। ऐसे में गांव में पेयजल का गंभीर संकट गहराया रहता है।
इस समस्या के पीछे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां बता दें बेहट के देहात क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति कराने वाली ज्यादातर लाइनें घने पेड़ों के बीच से निकाली गई है। हल्की सी बारिश और हवा आने पर ही तारों पर पेड़ों की टहनियां लगने से लाइनें ब्रेक डाउन हो जाती है और समय से पेट्रोलिंग न होने के कारण कई-कई घंटे तक आपूर्ति बंद पड़ी रहती है। हसनपुर नौगांवा के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ठाकुर महेंद्र सिंह चौहान, समसपुर के प्रधान मोहम्मद कामिल, रजापुर के प्रधान राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम, पूर्व प्रधान इकराम अहमद, अबाबाकरपुर के प्रधान मोहम्मद राशिद आदि ने कहा विभागीय कर्मचारी सही तरीके से पेट्रोलिंग कर लाइनों को क्लियर नहीं करते, इससे यह परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
जिन लाइनों पर ब्रेकडाउन की समस्या आ रही है, उनकी पेट्रोलिंग कराकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
- राज कुमार, एसडीओ विद्युत निगम