फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Provided compensation checks to farmers by organizing camps

शिविर लगा कर किसानों को मुआवजे के चेक दिए

Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Provided compensation checks to farmers by organizing camps
गांव गुडम्ब में मतदान स्थल का निरीक्षण करती एसडीएम संगीता राघव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राजस्व और एसएलओ विभाग के अधिकारियों ने गांव ताजपुर में शिविर लगा कर सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत की गई जमीन का किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए। इस दौरान किसानों की समस्याओं को भी सुना गया।
विज्ञापन

जनपद में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से छह लेन का सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस- वे का निर्माण कराया जाएगा। करीब 50 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे जनपद के 17 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 1285 किसानों की 107.52 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। अधिग्रहीत की गई जमीन का एवार्ड हो चुका है। अब प्रशासन किसानों को उनकी अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा दे रहा है। भूमि अध्याप्ति अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे में 50 प्रतिशत किसानों को जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है। अब मुआवजा देने का तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को गांव में ही जाकर शिविर लगा कर मुआवजे के चेक दिए जा रहे हैं। बुधवार को भी गांव ताजपुर में राजस्व विभाग और एसएलओ विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में अधिकारियों ने किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए, साथ ही किसानों की भूमि अधिग्रहण संबंधित शिकायतों को भी सुना गया। उन्होंने बताया कि विभाग सभी 17 गांव में शिविर लगाएगा। यदि किसी किसान को कोई शिकायत है तो वो उनके कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed