फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Provide compliance report of Chief Minister's instructions in three days

तीन दिनों में उपलब्ध कराएं मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन आख्या

Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Provide compliance report of Chief Minister's instructions in three days
सर्किट हाउस में बैठक लेते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में प्रगति की बिंदुवार मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी मंडल स्तरीय अधिकारियों को तीन दिनों में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या मंडलायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अनुपालन आख्या समय से न उपलब्ध करवाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई की जानकारी ली। आईजीआरएस के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन अपने पोर्टल को स्वयं चेक करें। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य के जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों पर सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मनरेगा योजना में मजदूरों को बायोमेट्रिक से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, गोआश्रय स्थलों के संचालन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ के साथ ही मुजफ्फरनगर एवं शामली में बेहतर पर्यटन संभावनाओं को तलाशा जाए। सिद्धपीठ में पर्यटन के विकास के लिए वन विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से चारधाम यात्रा करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक रणनीति बनाई जाए। इस दौरान नगरायुक्त गजल भारद्वाज, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर विजय कुमार, मुजफ्फरनगर संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर डॉ. अर्चना द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed