फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   proudly waved the tricolor

आन बान और शान से लहराया तिरंगा

Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
proudly waved the tricolor
ग्लोकल विवि में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न संठगनों की से कार्यक्रम हुए। शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। महापुरुषों के जीवन से प्ररेणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सहारनपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन पर लाने का अपना संकल्प दोहराया। कहा कि केवल जय बोल देने से देश सेवा नहीं हो जाती, हम अपना काम ईमानदारी से करें लगन और मेहनत के साथ करें। अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, कर्नल बीएस नेगी,पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, आशुतोष सहगल, यशपाल पुंडीर, मानसिंह जैन, सुनील शर्मा व रेखा रोहिला के अतिरिक्त रजनीश चौहान, सपना ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जय मंगला स्कूल के बच्चों को उपहार वितरित किए गए। सफाई नायकों व कर्मचारियों को जैकेट भी वितरित की गई। संचालन डॉ वीरेन्द्र आजम ने किया।
विज्ञापन

ग्लोकल विधि में मनाया गणतंत्र दिवस
सहारनपुर। ग्लोकल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। कुलपति प्रो. (डॉ.) सैयद अखिल अहमद ध्वजारोहण किया। प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) सतीश शर्मा ने कहा कि यह आजादी हमें बहुत महापुरुषों के बलिदान से मिली है। हमें इसे सजा कर रखना है। वाइस चांसलर (आयुष) प्रो. डॉ. एम. श्रीधर राव ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। बार प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। जिला जज अश्वनी त्रिपाठी ने विचार और सभी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर, महासचिव नितिन शर्मा, विशंभर सिंह, रणधीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, अरविंद शर्मा, सतीश, आदित्य सिंह, दुष्यंत चौहान सहित अनेक अधिवक्ता माौजूद रहे। वहीं, मुख बाधिर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान महासचिव सरदार दिपेंद्र सिंह, नरेश साहूजी, प्रदीप कुमार, दीपम सिंह, जगजीत सिंह मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार गल्र्स स्कूल में ध्वजारोहण किया। इस माौके भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य कंचन सेठी, शुभम, अशोक चावला, राम सहायक खुराना, राजेंद्र गुप्ता, राजीव आदि मौजूद रहे।
सहारनपुर। विभिन्न व्यापारिक एवं उद्यमी संगठनों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और देश भक्ति के गीत गाए गए। प्रताप मार्केट स्थित आईआईए कार्यालय पर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, हरजीत सिंह, आरके धवन, संजीव अरोड़ा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। अनूप खन्ना, सरदार परमजीत सिंह, अनिल अग्रवाल, अरविंद खन्ना, कुलदीप धमीजा, सुभाष मिगलानी, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, पंकज गुप्ता, सुनील अरोड़ा, ऋषभ अग्रवाल, सरदार मनमोहन सिंह, पंकज गोयल, मोहम्मद गुलबहार, गौरांग अरोड़ा, योगेश कुमार, प्रेम क्वात्रा, संजय गर्ग आशीष मिगलानी आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई की ओर से दाल मंडी पुल स्थित एक प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, महामंत्री दीपक खेड़ा आदि रहे।

सुभाष नगर में गणतंत्र दिवस पर चेहरे पर तिरंगा बनाये सिक्ख युवक

सुभाष नगर में गणतंत्र दिवस पर चेहरे पर तिरंगा बनाये सिक्ख युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed