गंगोह (सहारनपुर)। त्रिपुरा की हिंसा के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर कोतवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
कुरैशियान से नारेबाजी करते मेटाडोर स्टैंड पहुंचे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सपा नेता इरफान अलीम व मौलवी अनवर ने त्रिपुरा की हिंसक घटनाओं को देश की अखंडता और एकता को खंडित करने की साजिश और संविधान को झकझोरने वाली बताया। उन्होंने इन्हें रोकने और देशद्रोहियों को चिन्हित कर जेलों में भेजने की मांग की। कोतवाली प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रपति से त्रिपुरा हिंसा में शामिल लोगों की गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच, हिंसा के शिकार व्यवसायिक संस्थानों व घरों के नुकसान का मुआवजा देने, तोड़े धार्मिक स्थलों का निर्माण कराने, हिंसा में मरने वालों के परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा व घायलों को एक करोड़ का मुआवजा देने व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इनमें इरफाम अलीम, मौलवी अनवर, मौलवी अंसार, मुफ्ती आबिद, सैय्यद सलमान, कारी सनव्वर, हसीब अहमद, दानिश कुरैशी, सूफी अली जान, हाजी मुर्तजा, राशिद मलिक, नवाजिश, इरफान अल्वी, नदीम, हारुण आदि रहे।

गंगोह में कोतवाल को ज्ञापन देते मुस्लिम- फोटो : SAHARANPUR