फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest at CMO office against transfer

स्थानांतरण के विरोध में सीएमओ दफ्तर पर धरना

Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest at CMO office against transfer
सहारनपुर। स्थानांतरण के खिलाफ यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय पर धरना देते हुए कर्मचारियों ने सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक केे मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनपद के सभी 25 स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा निदेशक प्रशासन ने शासनादेश के विपरीत 20 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किया है। ऐसा जानबूझकर किया गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मनमाने तरीके से किए स्थानांतरण वापस लेने ही होंगे। जिलामंत्री आरएस नायर ने कहा कि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रदेश शासन ने सभी संवर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सामान्य स्थानांतरण से मुक्त रखकर प्रोन्नति के बाद नजदीकी स्थलों पर ही स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निदेशक प्रशासन ने सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया है। जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार सैनी ने कहा कि निदेशक प्रशासन ने प्रदेश के 75 जनपदों के 2817 के सापेक्ष 1772 लिपिक संवर्ग के स्थानांतरण करने से प्रदेश भर के कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

संगठन मंत्री भावना रावत और अथर अली खान ने स्थानांतरण को कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाली प्रक्रिया बताया। धरने को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह, रविंद्र कुमार, बिनल कांत बीनू, इलम चंद, पारस सिंह, सुंदर पाल, आरएस तिवारी, संगीता त्यागी, अविनाश ने भी संबोधित किया। धरने में अरविंद शर्मा, प्रदीप कुमार, एएस लांबा, अनिल कुमार, बिजेंद्र कुमार, शिवराम, गोपाल, रंजना, दीपमाला, ज्योति आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed