फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Property worth eight crores freed on Delhi Road

दिल्ली रोड पर आठ करोड़ की संपत्ति कब्जा मुक्त कराई

Fri, 25 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Property worth eight crores freed on Delhi Road
सहारनपुर। नगर निगम ने तहसील लेखपालों की मदद से दो दिन तक पैमाइश करने के बाद दिल्ली रोड पर स्थित करीब आठ करोड़ रुपये कीमत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। लोगों ने उक्त भूमि पर दुकानें बनाई हुई थीं।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा तहसील के लेखपालों को साथ लेकर दिल्ली रोड स्थित मौजा मुल्लापुर मजबता खसरा नंबर 257/एकी दो दिन पैमाइश की गई। 720 वर्ग मीटर भूमि नगर निगम की संपत्ति पाई गई, जिस पर कुछ लोगों ने ना केवल कब्जा किया हुआ था, बल्कि दुकानें बनाकर किराए पर दी हुई थी। गौतम ने बताया कि एक दुकान बंद मिली है, जबकि दूसरी दुकान के किराएदार को दुकान तुरंत खाली करने को कहा गया है। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया है। जल्दी ही चहारदीवारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त कराई भूमि की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। राजस्व टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल महेंद्र शर्मा, शिवकुमार सैनी, राममूरत यादव, अजय प्रताप, निगम के राजस्व निरीक्षक नितिन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed