फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Property was usurped by trapping in honeytrap, case registered against five

Saharanpur News: हनीट्रैप में फंसाकर हड़पी संपत्ति, पांच पर केस दर्ज

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Property was usurped by trapping in honeytrap, case registered against five
छुटमलपुर। गांव दतौली मुगल निवासी आरिफ खां पुत्र महबूब ने पांच लोगों पर उसे हनीट्रैप में फंसाकर जमीन का इकरारनामा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरिफ का कहना है कि गांव के पास सड़क किनारे उसका बाग है, उसके गांव के ही शहजाद, कादिर व हसीन बेहद शातिर हैं। आरोप है कि कादिर के कई महिलाओं से संबंध हैं। आरोप है कि कादिर ने उसका मोबाइल नंबर किसी महिला को देकर उसके पास कॉल कराई। महिला ने उसे अपने जाल में फंसा लिया, उसे बाद में इस कदर डराया गया कि वह इनके जाल में फंसता चला गया। आरोप है कि 17 जनवरी को आरोपी उसे डरा धमकाकर तहसील सदर ले गए और सावेद के नाम उसके बाग का इकरारनामा रजिस्टर्ड करा लिया। इसमें शहजाद व अरशद को गवाह दर्शाया गया है और बैनामे का समय 16 जनवरी 2027 नियत किया गया। आरोप है कि षड्यंत्र के तहत आरोपियों ने इकरारनामे के समय 10 लाख को अदायगी पीएनबी बैंक के दो चेक के माध्यम से दिखाई। इसमें से ढाई लाख रुपये के चेक का उससे भुगतान करा लिया गया, जबकि 7.50 लाख का चेक उन्होंने उससे वापस ले लिया, जिस चेक का भुगतान हुआ था वह ढाई लाख रुपये समेत तीन लाख रुपये भी आरोपियों ने महिला काे फोन कराकर उससे वापस ले लिए। पीड़ित का कहना है कि उसे व उसके बेटे को जान का खतरा है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने इस मामले में फतेहपुर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी शहजाद, कादिर, हसीन, सावेद, अरशद निवासी गांव दतौली मुगल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed