फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Property declared by September 30

30 सितंबर तक घोषित करें संपत्ति

Fri, 05 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Property declared by September 30
कार्यक्रम में विचार रखते कमल खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संयुक्त आय कर आयुक्त कमल खन्ना ने बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड स्थित सभागार में शहर के सभी व्यापार मंडल और समाज के विभिन्न व्यवसायों से जुड़े वर्गों के सदस्यों की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की आय घोषणा योजना-2016 के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना के तहत 30 सितंबर तक संपत्ति को घोषित करने सकते हैं, इसमें आय घोषणा का 45 फीसदी जमा करना होगा।
विज्ञापन


बैठक में संयुक्त आय कर आयुक्त ने योजना की जानकारी देते हुए उपस्थित सदस्यों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए देश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस योजना में शामिल होने के बाद भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की विभागीय कार्रवाई से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय घोषणा योजना 2016 को वित्त अधिनियम 2016 के अध्याय-9 के तौर पर सम्मिलित किया गया है। इसके तहत एक जून 2016 से 30 सितंबर 2016 तक अपनी अघोषित आय की घोषणा कर सकते हैं। इसमें कर, अधिभार और शास्ति के रूप में घोषित आय का 45 फीसदी सरकारी खाते में जमा करना होगा। इसके लिए अधिकतम समयावधि 30 नवंबर 2016 है। 


आय की घोषणा ऑनलाइन दाखिल करने के साथ-साथ आधिकारिक प्रधान आयकर आयुक्त के समक्ष मुद्रित रुप से भी की जा सकती है। इसमें करदाताओं का विवरण गोपनीय रखा जाएगा और किसी विभाग को जानकारी शेयर नहीं होगी। इसमें वहां मौजूद लोगों की शंकाओं का भी समाधान किया गया। बैठक में दिनेश सेठी, गुलशन कत्याल, सुरेंद्र क्वात्रा, कुलदीप सिंह, भोजवीर सिंह, विनय आहूजा, संजीव अरोड़ा समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed