फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Projector sound system will be installed in Government Inter College, proposal sought

Saharanpur News: राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगा प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम, मांगा प्रस्ताव

Tue, 30 Jul 2024 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Projector sound system will be installed in Government Inter College, proposal sought
सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम और एसी लगाया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बनने से स्कूल में कार्यक्रम और विभागीय बैठकें बहुउद्देशीय हॉल में हो सकेंगी।
विज्ञापन

जिले में 333 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 61 सहायता प्राप्त, 60 राजकीय इंटर कॉलेज, तीन संस्कृत और 200 से अधिक वित्तविहीन कॉलेज हैं। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रोजेक्टर अलंकार योजना के तहत सुंदरीकरण का काम हो रहा है। इसी योजना के तहत गागलहेड़ी और देवला के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इनके अलावा चकराता रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराई जा रही है। वीडियो व चित्रों के माध्यम से चीजों को बेहतर तरीके से समझाया जाता है, जो आसानी से विद्यार्थियों को समझ आ जाती है।
विज्ञापन

अब स्मार्ट सिटी के तहत नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम से लैस होगा। इसमें एसी भी लगाया जाएगा। इसके लिए नगरायुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था से प्रस्ताव तैयार प्रस्तुत करने के लिए कहा है, ताकि समय से काम पूरा किया जा सके। इस बहुउद्देशीय हॉल स्कूल में होने वाले कार्यक्रम और बोर्ड परीक्षा से संबंधित बैठक के अलावा अन्य विभागीय कामों में काम आएगा। खास बात यह है कि कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्ताव देने के बाद प्रोजेक्टर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed