{"_id":"6433010547c05ea59a026f46","slug":"programs-will-be-held-in-every-body-on-ambedkar-jayanti-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-605-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंबेडकर जयंती पर प्रत्येक निकाय में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंबेडकर जयंती पर प्रत्येक निकाय में होंगे कार्यक्रम
Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने डॉ. आंबेडकर जयंती पर जिले में एक कार्यक्रम न करके सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्र में कार्यक्रम करने की रणनीति तैयार की है। माना जा रहा है कि ऐसा आगामी निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए किया जा रहा है।
रविवार को पार्टी कार्यालय पर जयंती को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सभी कॉअर्डिनेटर, विधान सभा प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य, निकायों के पार्षद और सभासद मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में डॉ. आंबेडकर जयंती जनपद की सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में मनाई जाएगी। सभी जगहों के जयंती कार्यक्रमों के लिए अलग अलग प्रभारी बनाए गए हैं। नगर निगम और नगर विधान सभा क्षेत्र का जयंती कार्यक्रम अंबाला रोड स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में मनाया जाएगा, जो अपराह्न तीन बजे से होगा। बैठक में अनिल कुमार, विरेंद्र कश्यप, विकास कुमार, राजकुमार, एस आलम, नरेश कुमार, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।