{"_id":"620bf2aadabaef075e38e148","slug":"processions-taken-out-on-sant-ravidas-jayanti-saharanpur-news-mrt5771025196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से निकाली गई संत रविदास जयंती शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से निकाली गई संत रविदास जयंती शोभायात्राएं
विज्ञापन
गांव चौरीमंडी में रविदास जयंती में शामिल झांकी और अतिथि
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी/नागल/चिलकाना (सहारनपुर)। जिले में मंगलवार को संत रविदास जयंती के मौके पर विभिन्न जगहों पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह जगह पुष्प वर्षा से यात्राओं का स्वागत किया गया।
गागलहेड़ी के दिनारपुर गांव में संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा दिनारपुर गांव से होते हुए कस्बे के मुजफ्फरनगर नगर रोड, भगवानपुर रोड, देहरादून रोड से होते हुए वापस रविदास मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। आयोजन में शिव कुमार, राकेश कुमार, तेजपाल, अशोक, योगेश कुमार, पाल सिंह, राज सिंह, कुलदीप, आशु, रामपाल, सोनू, मदन सिंह आदि रहे।
नागल के गांव मीरपुर मोहनपुर में शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार वालिया ने किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शोभायात्रा गांव की गलियों से होते हुए रेलवे रोड, बस स्टैंड से वापस रविदास मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। कश्मीरा, बृजेश, सुभाष ,मौसम, शिवकुमार, शक्ति सिंह, विकास ,अतर सिंह, मांगेराम, अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन
चिलकाना के गांव चौरीमंडी में शोभायात्रा रविदास मंदिर से बैंडबाजों तथा डीजे के साथ निकली। एक रथ पर संत रविदास जी की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा में संत रविदास जी से संबंधित झांकियां शामिल रही। रविदास जयंती शोभायात्रा का उद्घाटन थाना प्रभारी राजेश भारती तथा भीम आर्मी नकुड़ महासचिव अर्जुन गौतम ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई देर सांय रविदास मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अनुज कुमार, अवनीश, सुधीर बनवाल, आशुतोष, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, मोनू, देशराज, मनोज, राजकुमार आदि रहे।

संत रविदास शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR