फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with pomp on Balaji's birth anniversary

बालाजी जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with pomp on Balaji's birth anniversary
अंबेहटा में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी हनुमान जी की झांकी - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा/गंगोह (सहारनपुर)। बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय बालाजी धाम में हवन हुआ। दोपहर बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अंबेहटा में बैंड बाजों व मोहक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा मोहल्ला गुजरान में स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा का अनेक जगह प्रसाद वितरण एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अमित गुप्ता, शम्मी जैन, नितिन भटनागर, राजू चौधरी, मोनू रोहिल्ला, सनी मित्तल, राजेंद्र मित्तल, अजय गुप्ता, नरेश गोयल, आलोक मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह के सर्राफा बाजार स्थित सनातन धर्म सभा के पास स्थित शिव-हनुमान मंदिर में बाला जी जन्मोत्सव के अवसर पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान राजकुमार उर्फ दीपचंद रहे। यज्ञ पंडित अमित शर्मा ने संपन्न कराया। सांसद प्रदीप चौधरी ने भी यहां पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। आहूति देने वालों में दीपक मित्तल, मुकेश गुप्ता, उमेश गोयल, बिजेंद्र शर्मा, सागर शर्मा, कन्हैया, सुमित कथूरिया, नीरज पाहुजा, रचित गुप्ता, मयंक गुप्ता, काव्या गुप्ता, मोनू गर्ग आदि रहे। इसके बाद श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात महादेव कुटी स्थित हनुमान जी की सिद्ध पीठ पर श्री बालाजी का गुणगान किया गया। देर तक चली भजन संध्या में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंबेहटा में निकाली शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की झांकी

अंबेहटा में निकाली शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed