फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Kashyap Kalu Baba

महर्षि कश्यप कालू बाबा की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Maharishi Kashyap Kalu Baba
गंगोह/नागल/रामपुर मनिहारान। जिले के देहात में महर्षि भगवान कश्यप जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए महर्षि कश्यप कालू बाबा के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने समाज से कुरीतियों को दूर कर बच्चों को शिक्षित करते हुए सामाजिक उत्थान पर बल देने की अपील की।
विज्ञापन

गंगोह में महर्षि कश्यप गुरु श्री कालू बाबा युवा समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी का शुभारंभ चौधरी टाकीज रोड स्थित शिव मंदिर से किया गया। इससे पूर्व झंडा पूजन सुरेंद्र कश्यप एवं दीप प्रज्ज्वलन राजेंद्र एडवोकेट ने किया। प्रभात फेरी को झंडी दिखा कर भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री जसवंत कश्यप, खुशीराम कश्यप एवं विशाल कश्यप ने रवाना किया। धर्म ध्वजा लेकर राकेश कश्यप सबसे आगे चल रहे थे। प्रभात फेरी महर्षि कश्यप के जयकारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित केशोराम शर्मा ने पूजन-अर्चना कराई। संस्थापक रामेश्वर कश्यप ने आभार व्यक्त किया। सुशील कश्यप, विरेन्द्र कश्यप, कन्हैया, सेवक राम, जोनी, सन्नी, प्रीतम कश्यप, गौरव, विकास, सागर, मोनू आदि रहे।
विज्ञापन

नागल के गांव बढेड़ी कोली में यज्ञ के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य महिपाल सिंह ने विचार रखे। नागल, कोटा, सुभरी, मीरपुर आदि गांवों में भी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किए गए। सत्यवीर, संजय कश्यप, मदनलाल, सुखपाल, मास्टर अमित, किरण पाल, पंकज, रविंद्र, विनीत, जयपाल, राजन, अर्जुन, राजकुमार, दिलीप, टीलू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम में सुबह हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद मोहल्ला इकराम से बैंडबाजों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। प्रधान अंकित कश्यप, मामचंद कश्यप, पप्पू, पौना कश्यप, सोमपाल कश्यप, गौरव, उमेश, राहुल, विजय कश्यप, मांगेराम कश्यप, सोमपाल कश्यप, राजपाल, प्रीतम, रामपाल कश्यप, बारू, अरविंद, रोशन, आशु, गौरव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed