{"_id":"6526ec34f61354cbf801ea04","slug":"process-of-determining-center-for-up-board-exams-started-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-11204-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया
Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी समितियां आवेदन करने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगी। जिसके बाद शासन स्तर से केंद्र फाइनल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं। इन दिनों केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी समितियां अपनी अपनी तहसील के आवेदन करने वाले विद्यालयों में जाकर भौतिक सत्यापन करेंगी। समितियां देखेंगी कि विद्यालय शर्तों को पूरा कर रहे हैं या नहीं। शर्तों में विद्यालय की चाहरदीवारी, सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकॉर्डर, आवागमन के लिए पक्की सड़क, पर्याप्त शौचालय, स्ट्रॉंग रूम और उनमें सामग्री रखने के लिए डबल लॉक अलमीरा आदि हैं या नहीं। समिति द्वारा सत्यापन के बाद, जिन विद्यालयों को फाइनल किया जाएगा उनको ऑनलाइन ही केंद्र निर्धारण किया जाएगा।