फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problems of entrepreneurs will be resolved on priority: Ashok

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से कराया जाएगा निस्तारण: अशोक

Sun, 22 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Problems of entrepreneurs will be resolved on priority: Ashok
सहारनपुर। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सहारनपुर चैप्टर पूरे प्रदेश के सबसे सक्रिय चैप्टरों में से एक है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों की उद्योगों से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। संस्था का पूर्वांचल में दस चैप्टर खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

संस्था के 37वें स्थापना दिवस पर दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आईआईए को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय संस्था बनाने की है। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि वे चैप्टर की ओर से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की सदस्य इकाई के परिसर के कुछ हिस्से पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मिलकर समस्या का निस्तारण कराएंगे। उन्होंने कहा कि शीशम की लकड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पर निर्यातक आम की लकड़ी का वुड कार्विंग उत्पाद में इस्तेमाल कर रहे हैं। आम की लकड़ी जनपद कम होती जा रही हैं। इस पर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (एफआरआई) के उच्च अधिकारियों ने आम की लकड़ी का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीईसी सदस्य रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, प्रवीण सडाना, मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, संजीव अरोड़ा, सरदार हरजीत सिंह, राजेश सपरा, सुनील सैनी, एस कुमार अरोड़ा, केएल अरोड़ा, अशोक गांधी, सुषमा बजाज, अनूप खन्ना, दर्शन कुमार गुप्ता, विनय दहूजा, संजीव सचदेवा, राजकुमार अरोड़ा, प्रेम क्वात्रा, कौशल शर्मा, विकास मलिक, सतीश अरोड़ा, सोनू, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, अनिल सडाना, विनय दहूजा, अशोक छाबड़ा, परमजीत सिंह, अरविंद खन्ना, अंशुल अग्रवाल, ऋषि मनचंदा, आकाश जाटव, कर्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed