फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problem of drinking water, villagers anger against water corporation

पेयजल की परेशानी, जल निगम के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Problem of drinking water, villagers anger against water corporation
बेहट (सहारनपुर)। पिछले डेढ़ महीने से बादशाही बाग पेयजल परियोजना खराब पड़ी है। इससे तीन गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तहसील बेहट क्षेत्र में स्थित जल निगम की बादशाही बाग पेयजल परियोजना से शफीपुर, मायापुर रूपपुर और गंजीपुर की पांच हजार से अधिक की आबादी को पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से यह परियोजना खराब पड़ी है, इससे इन तीनों गांव में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने परियोजना पर पहुंचकर जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराए जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया और जल निगम के अधिकारी कोरोना कर्फ्यू का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रधान पति महावीर सिंह, मृदुला शर्मा, रवि कुमार, सोहन लाल, राकेश कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

तो कोरोना कर्फ्यू में नहीं मिलेगा पेयजल
बादशाही बाग पेयजल परियोजना से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने में जल निगम के अधिकारियों की कोई दिलचस्पी नहीं है। इतनी बड़ी आबादी के सामने पेयजल का गंभीर संकट गहराया हुआ है और जल निगम के अधिकारी कोरोना कर्फ्यू में लेबर की व्यवस्था नहीं होने के कारण हाथ खड़े कर रहे है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक पीके अग्रवाल ने बताया कि जिला विकास अधिकारी ने लेटर लिखकर कहा है कि कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद ही परियोजना को ठीक कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed