फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priyanka spoke to Sonam, talk to me about this phone number directly

सोनम से बोलीं प्रियंका, ये लो फोन नंबर सीधे मुझसे करना बात

Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka spoke to Sonam, talk to me about this phone number directly
सोनम से बोलीं प्रियंका, ये लो फोन नंबर सीधे मुझसे करना बात
विज्ञापन

शहीद निशांत शर्मा के घर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव, निशांत की पत्नी से की बात
परिवार की ओर से पेट्रोल पंप दिलाने की मांग रखी गई
सहारनपुर। शहीद सैनिक निशांत शर्मा के घर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। प्रियंका ने कहा कि निशांत की शहादत पर उन्हें गर्व है। निशांत की पत्नी प्रियंका से कहा कि जब चाहें, आप सीधे मुझसे बात कर सकती हैं।
शाम साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर के सामने बने घेर में पहुंचीं। सर्व प्रथम निशांत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा, भाई शुभम, ऋषभ शर्मा के अलावा रिश्तेदारों से बात की। प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या सरकार ने उनकी कोई मदद की है। इस पर परिवार के लोगों ने बताया कि 50 लाख का मुआवजा दिया गया। सरकार की ओर नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। परिवार के लोगों की ओर से विरेश शांडिल्य ने ज्ञापन देकर प्रियंका गांधी से गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप दिलाने जाने की मांग की। इसके बाद प्रियंका गांधी निशांत के घर में गईं। वहां पर पत्नी सोनम, मां ममता शर्मा व परिवार की महिलाओं से बात की। प्रियंका गांधी ने सोनम से कहा कि ‘मैं हमेशा तुम्हारे परिवार के साथ हूं। सोनू तुम्हें कभी भी कोई दिक्कत हो तो मेरे व्यक्तिगत नंबर पर कॉल करना या मेसेज देना, समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा। प्रियंका के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने परिवार के लोगों को उनका व्यक्तिगत नंबर नोट कराया। शहीद के परिवार का नंबर भी लिया। करीब 20 मिनट रुकने के बाद प्रियंका चली गईं। इस दौरान प्रदेेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों का किया अभिवादन
सहारनपुर। प्रियंका गांधी को देखने के लिए सर्किट हाउस मार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए नमस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed