फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private buses start operating on Maa Shakambhari route

मां शाकंभरी मार्ग पर निजी बसों का संचालन शुरू

Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Private buses start operating on Maa Shakambhari route
सहारनपुर। लॉकडाउन के बाद पहली बार सहारनपुर से विकास नगर और मां शाकंभरी देवी मार्ग पर बृहस्पतिवार को निजी बसों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन उम्मीद से काफी कम यात्री मिले। बस संचालकों का कहना है कि यदि यात्री मिलते रहे तो निजी बसों का संचालन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

अनलॉक वन होने के बाद भी इन रूटों पर निजी बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। निजी बस संचालकों की ओर से मांग की जा रही थी कि प्रदेश सरकार टैक्स और बीमा प्रीमियम के मामले में उन्हें राहत दे। कम से कम छह माह के टैक्स और बीमा प्रीमियम से राहत दिलाई जाए। संचालकों ने चेतावनी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे निजी बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे। उनकी ओर से उद्यमियों के प्रस्ताव पर राहत का भी हवाला दिया गया था। लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हो पाया। अब पिछले सप्ताह ही इस मामले पर निजी बस संचालकों ने दोबारा मंथन किया और इन रूटों पर बसें संचालित करने का निर्णय लिया गया। जनपद बस आपरेटर्स संघर्ष समिति के सचिव मुकेश त्यागी ने बताया कि पहले दिन कुछ बसों को संचालित किया गया। मगर इनमें यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रही। इसलिए यात्री पर्याप्त संख्या में मिले तो आगे बसों का संचालन कर पाएंगे। अन्यथा फिर से संचालन को ब्रेक देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed